लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता इंदिरानगर के सेक्टर-14 में घरों में सीवर का गंदा पानी भर रहा है। शिकायतें हो रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तकरोही में अम्बेकरनगर चौराहे के पास सड़क सीवर के गंदे पानी से पूरी तरह लबालब है। दोनों स्थानों पर पिछले एक माह से लोग परेशान हैं लेकिन अधिकारी शिकायतों को कूड़े के टोकरी में डाल दे रहे हैं।

शिक्षा इंदिरानगर सेक्टर-14 में पानी की टंकी के पास मकान नम्बर 14/58 में रहने वाली महक कनौजिया ने बताया कि सीवर का गंदा पानी घरों में भरा हुआ है। यह समस्या पिछले लगभग एक माह से बनी हुई है। दो घरों में भी यही समस्या है। नगर निगम व जलकल विभाग में 20 से अधिक बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई नहीं आया। पूरे घर में बदबू फैली हुई है। रहना मुश्किल हो गया है। निजी सफाईकर्मी...