लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ। इन्दिरानगर थाना क्षेत्र के तकरोही स्थित सूर्या सिटी में एक व्यक्ति ने कुत्ते को पीट कर अधमरा कर दिया। इस घटना का सीसी फुटेज सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है। एक एनजीओ ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। तकरोही के कोमल नगर स्थित सूर्या सिटी के सीसी कैमरे की फुटेज का वीडियो (हिन्दुस्तान अखबार किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) वायरल हो गया। थाने में शिकायत करने वाली एनजीओ की संचालक चारू खरे ने पशु क्रूरता की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है। साथ ही कहा कि आरोपी सेवानिवृत्त फौजी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.