लखनऊ, अगस्त 16 -- सरोजनीनगर,(लखनऊ) संवाददाता। लखनऊ के विष्णु लोक कॉलोनी निवासी और गोमती नगर थाना क्षेत्र की तकरोही चौकी के प्रभारी आनंद मिश्र गत 11 अगस्त से लापत हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल सका, जिसके बाद पत्नी अंजली तिवारी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वाराणसी में मिली उनकी आखिरी मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम वहां पहुंचकर उनकी तलाश कर रही है। अंजली तिवारी के अनुसार, उनके पति आनन्द मिश्र 11 अगस्त को दोपहर करीब 12:45 बजे यह कहकर घर से निकले थे कि वह इंदिरानगर थाने जा रहे हैं। उस समय घर पर उनके दोनों बच्चे और मां मौजूद थीं। काफी समय बीत जाने के बावजूद जब आनन्द वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद अंजली ने आसपास क...