मऊ, सितम्बर 13 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। इंदारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला के गहने और दो हजार रुपये चोर ट्रेन में चढ़ने के दौरान चुरा ले गए। घटना के बाबत पीड़ित महिला मधुबन थाना क्षेत्र के नंदौर बाजार निवासिनी उर्मिला जायसवाल ने थाना जीआरपी में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना जीआरपी मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- ट्रेन में सफर के दौरान दो महिलाओं के गहने चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...