इंदारा रेलवे क्रासिंग के बीच में फंसा आलू लदा ट्रक
मऊ, जुलाई 26 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित 5 सी इंदारा रेलवे क्रॉसिंग पूर्वी पर बीती रात लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर मधुबन-बेल्थरा रोड की तरफ जा रहा एक ट्रक का पहिया धंसने से फंस गया। ट्रक पर आलू लदे थे। इससे दोनों तरफ का आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ की मौजूदगी में डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाईड्रा क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला गया। आरपीएफ इंदारा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने आलू से लदा ट्रक चालक सहित कब्जे में ले लिया। आगरा, सिकोहाबाद निवासी भरत सिंह के विरुद्ध रेलवे के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: क्रासिंग का बूम टूटने से ढाई घण्टे तक लगा रहा जाम इंदारा रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आलू से लदा मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.