गोड्डा, फरवरी 3 -- तस्वीर 06 ,07 ठाकुरगंगटी।प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के माल मंडरो पंचायत अंतर्गत इंदरचक गांव स्थित मदरसा आयसा सिद्दिका लिल बनात में सालाना अंजुमन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन मौलाना अब्दुल हमीद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन में मदरसा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तकरीर व नज़्म पेश कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को इल्मी और रूहानी रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में बाहर से आए मेहमानों ने भी शिरकत की। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही उनकी तरक्की और कामयाबी के लिए दुआए भी दीं। इस अवसर पर अभिभावकों और ग्रामीणों की अच्छी-खासी उपस्थिति देखने को मिली।सफल आयोजन में मदरसा कमेटी के सदस्यों,शिक्षकों और शिक...