कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित गणपति लाज गेस्ट हाउस में भाकियू भानू की 15 मार्च को दोपहर 12 बजे से प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए भाकियू के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने बताया कि बैठक में इंदरगढ़ थाना के घेराव की रणनीति और आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव आरपी ठाकुर करेंगे, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी कानपुर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार राजपूत द्वारा निभाई जा रही है। इस दौरान जिले के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी, मंडल एवं जिलाध्यक्ष सहित अन्य संगठन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और आंदोलन की तैयारी पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...