चक्रधरपुर, फरवरी 13 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया पंचायत के इंदकाटा गांव में गुरुवार की दोपहर अचानक खलिहान में रखे पुआल में आग लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया कैरी बोदरा को दिया। मुखिया बोदरा ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी। अग्निशमन वाहन इंदकाटा गांव के लिए रवाना हुआ और आग पर काबू पाया। इस संबंध में मुखिया कैरी बोदरा ने बताया कि इंदकाटा गांव निवासी सोनिया लमाय के खलिहान में पुआल रखा हुआ था। आग कैसे लगी किसी ग्रामीण को इसकी जानकारी नहीं मिली। आग लगने से सोनिया लमाय को लगभग 12 हजार रुपये का नुकसान हुआ। इधर समय पर अग्निशमन वाहन पहुंचने से बगल में रखे पुआल बच गया। देरी होने पर कई किसानों का खलिहान में रखे पुआल जलकर खाक हो जाता। लेकिन अग्निशमन वाहन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.