नई दिल्ली, जुलाई 8 -- निसान अपनी नई मिडसाइज एसयूवी 'टेक्टॉन' (Tekton) को मार्केट में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी कल यानी 9 जुलाई को इस दमदार एसयूवी से पर्दा उठाएगी। भारतीय मार्केट में इसे निसान मैग्नाइट के ऊपर स्लॉट किया जाएगा। यह नई एसयूवी रेनॉल्ट डस्टर के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। हालांकि, इसका डिजाइन पूरी तरह से अलग और नया होगा। अपने अट्रैक्टिव लुक और मॉडर्न फीचर्स के दम पर यह सीधे तौर पर मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करेगी। आइए जानते हैं एसयूवी के डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी दिखेगी एसयूवी निसान टेक्टॉन का लुक ग्लोबली मशहूर निसान पेट्रोल से मिलता-जुलता है। इसके फ्रंट में सीधा और बोल्ड फेसिया दिया गया है। बोनट के किनारे पर 'TEKTON' लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें एक बड़ी ग्रिल और आयत...