नई दिल्ली, फरवरी 17 -- महिंद्रा ने अपनी अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 3XO EV को पिछले महीने पेश कर दिया है। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है, जो 147.5bhp की पावर और 310Nm का टॉर्क देती है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी सिर्फ 8.3 सेकेंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ लेती है। जबकि फुल चार्ज करने पर करीब 285 किलोमीटर तक चलती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.89 लाख रुपये रखी गई है। एसयूवी की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। जबकि ग्राहकों को डिलीवरी 23 फरवरी, 2026 से मिलनी शुरू होगी। यह भी पढ़ें- नए अवतार में आ रही रेनॉल्ट क्विड, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; होंगे बड़े बदलावEV में तीन ड्राइव मोड मौजूद ड्राइविंग को मजेदार और आसान बनाने के लिए XUV 3XO EV में तीन ड्राइव मोड दिए गए हैं। इनमें Fun, Fast और ...