बहराइच, अगस्त 27 -- बहराइच,संवाददाता। नेपालगंज से ट्रेनों के संचालन का इंतजार अब खत्म हो गया है। 31 अगस्त को सांसद डॉ आनंद गोंड हरी झंडी दिखाएंगे,जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली विस्तारित रेल कनेक्विटी का शुभारंभ करेंगे।शुरुआत में इस रूट पर चार ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। इसमें दो एक्सप्रेस व दो पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। यह सुविधा इस जिले के लिए ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के नागरिकों के सुगम पथ के लिए बेहतर होगा। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सौगात से बहराइच की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिला है। यह भी पढ़ें- पेज 3- दर्जन भर ट्रेनों का समय बदलेगा, नवंबर तक नई समय सारिणी लागू बहराइच-नेपालगंज रोड रेल खण्ड पर आमान परिवर्तन और विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया है।नवनि...