मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरनगर शासन स्तर से दिव्यांगजनों की पेंशन जारी हो चुकी है, लेकिन अभी तक वृद्धा पेंशन जारी नहीं हुई है। करीब 43200 लाभार्थी पिछले चार माह से वृद्धा पेंशन का इंतजार कर रहे है। इन लाभार्थियों बैंक खातों में वृद्धा पेंशन की धनराशि नहीं पहुंची है। वहीं जनपद में करीब 15090 दिव्यांगजनों के बैंक खातों में करीब 4.52 करोड़ की दिव्यांग पेंशन आयी है।

वृद्धा पेंशन का इंतजार जिला समाज कल्याण विभाग और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के जांच करते हुए शासन को पेंशनर्स का डाटा भेजा गया था। जिला समाज कल्याण विभाग के द्वारा 43200 पेंशनर्स और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के द्वारा 17810 दिव्यांगजनों का डाटा पेंशन के लिए शासन को भेजा गया। शासन स्तर से दिव्यांगजनों की पेंशन जारी की गई है। जनपद में अभी 15090 दिव्यांगजनों के बैंक ...