बिहारशरीफ, जून 13 -- इंतजार : बिन्द सीएचसी उद्घाटन के 10 माह बाद भी नहीं हुआ चालू नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया था उद्घाटन 30 बेड के इस अस्पताल में लोगों को मिलने वाली बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अब तक बनी हुई है सपना 7 करोड़ से बनाया गया है यह आधुनिक अस्पताल शुरू होने से एक लाख से अधिक आबादी को होगा लाभ फोटो : बिन्द हॉस्पिटल : बिंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा सामान। बिन्द, निज संवाददाता। प्रखंड में लगभग पौने सात करोड़ की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों सफेद हाथी बना हुआ है। उद्घाटन के 10 माह बाद भी अबतक नए भवन में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। सीएचसी चालू नहीं होने से इस प्रखंड व आसपास की एक लाख से अधिक की आबादी को आज भी बेहतर इलाज के लिए लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। सात करोड़ी ...