गुड़गांव, मई 4 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर के सिविल लाइन स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी बॉयज स्कूल में नई इमारत का इंतजार अब लंबा खिंचता जा रहा है। 100 साल से अधिक पुराने इस स्कूल के लिए नई बिल्डिंग बनाने की योजना करीब 6 साल पहले तैयार की गई थी, लेकिन 2026-27 का नया सत्र शुरू होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। स्कूल में छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन संसाधन घटते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि स्कूल की आधी इमारत स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है, जहां अब जिला सिविल अस्पताल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके चलते स्कूल के पास जमीन और कम हो गई है और पढ़ाई के लिए पर्याप्त कक्षाओं की भारी कमी बनी हुई है। नई इमारत के लिए महावीर चौक के पास करीब 3 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है, जहां 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आध...