गुड़गांव, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग द्वारा खेल नर्सरी का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस सत्र में जिले में कुल 59 खेल नर्सरियों को मंजूरी मिल चुकी है, जिनमें 37 नई नर्सरियां शामिल हैं। इनमें अधिकांश नर्सरियां सरकारी स्कूलों, पंचायत समितियों और अन्य सरकारी मैदानों में संचालित की जा रही हैं। हालांकि, प्राइवेट संस्थानों द्वारा बड़ी संख्या में आवेदन किए जाने के बावजूद अभी तक उन्हें नर्सरी संचालन की अनुमति नहीं मिल सकी है। विभाग की ओर से गाइडलाइन जारी होने के बाद भी प्राइवेट खेल नर्सरी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिसके चलते निजी संस्थानों और खिलाड़ियों को इंतजार करना पड़ रहा है। इस बार गुरुग्राम में अन्य जिलों के मुकाबले अधिक खेल नर्सरियां मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे खिला...