गुड़गांव, मार्च 27 -- गुरुग्राम। सिविल लाइंस स्थित जिला नागरिक अस्पताल के नए भवन का इंतजार अब लोगों के धैर्य की परीक्षा बनता जा रहा है। जिस जगह पर आधुनिक 400 बेड का अस्पताल खड़ा होना था, वहां आज हालात यह हैं कि पूरा परिसर अस्थायी पार्किंग बनकर रह गया है। गाड़ियां खड़ी हैं, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं की नींव तक नहीं रखी जा सकी। पिछले करीब पांच वर्षों से यह परियोजना कागजों, बैठकों और मंजूरियों के बीच उलझी हुई है। हर बार बजट और घोषणाओं के साथ उम्मीदें जागती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शुरू होने के संकेत नहीं मिलते। बढ़ती आबादी, लगातार बढ़ते मरीजों के दबाव और सीमित संसाधनों के बीच यह देरी अब शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर साफ असर डाल रही है। जिला नागरिक अस्पताल के नए भवन का सपना पिछले पांच वर्षों से अधूरा ही है। शहर की बढ़ती आबादी और मरीजों के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.