मुरादाबाद, अगस्त 25 -- मुरादबाद। स्वाइन फ्लू के संक्रमण से पीड़ित मरीजों को सरकारी अस्पतालों में दवा निशुल्क दी जाएगी, लेकिन, यह टेमिफ्लू नाम से नहीं मिलेगी। सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए सेंट्रल ड्रगवेयर हाउस में दवा की आपूर्ति की गई है। मुरादाबाद में सेंट्रल ड्रगवेयर स्टोर के प्रभारी त्रिवेंद्र चौहान ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जेनरिक दवा ओसाल्टा मिबिर के नाम से पहुंची है जिसे जनपद के सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है। सामान्य फ्लू यानि इंफ्लूएंजा से पीड़ित मरीजों के इलाज में भी इस दवा का इस्तेमाल किया जा रहा है। उधर, दिल्ली समेत एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर जिले में भी इसकी रोकथाम सुनिश्चित करने व पीड़ित मरीजों को अच्छा इलाज सुनिश्चित कराने को अलर्ट जारी कि...