इंडो-नेपाल स्केटिंग चैम्पियनशिप में चमके आकर्ष और प्रीशा
आगरा, जून 21 -- काठमांडू (नेपाल) में हुई इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में आगरा के खिलाड़ी के आकर्ष दास और प्रीशा गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। कोच शौर्य गुप्ता ने बताया कि अंडर-6 आयुवर्ग में और प्रीशा गुप्ता ने अंडर-10 आयुवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश व ताजनगरी का नाम रोशन किया। आकर्ष और प्रीशा इससे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ढेरों पदक जीत चुके हैं। दोनों की सफलता पर उनके माता-पिता सुंदर दास, कामिनी जैन, मुदित गुप्ता व कोच शौर्य गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.