इंडो-नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में चमके जहांगीराबाद के खिलाड़ी
बुलंदशहर, जून 10 -- जहांगीराबाद। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित आठवीं इंडो-नेपाल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, उत्तर कोरिया और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सात जून को हुई प्रतियोगिता में अंडर-12 वर्ग में अरनव ने चार स्वर्ण पदक जीते। अंडर-14 वर्ग में रोहन सैनी ने एक स्वर्ण व तीन रजत पदक हासिल किए, जबकि अंडर-16 वर्ग में धर्मेश सिंह ने चार रजत पदक जीतकर नगर का गौरव बढ़ाया। मंगलवार को नगर में पहुंचने पर खिलाड़ियों का पालिकाध्यक्ष किशनपाल लोधी, समाजसेवी शिवा विजय, सभासद संजय लोधी सहित नगरवासियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते कोच कनिष्क शर्मा ने खिलाड़ियों की सफलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.