बगहा, जून 4 -- बगहा/वाल्मीकिनगर,हसं/एप्र। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, सीमा प्रबंधन एवं समन्वय को लेकर पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बुधवार को वाल्मीकिनगर क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड बगहा-2 अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा से सटे सुस्ता वर्किंग बाउंड्री स्थित सेमल ट्री क्षेत्र तथा नो मैन्स लैंड का निरीक्षण कर वहां की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और सीमा संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ एसएसबी 21वीं वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत, बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल, बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी, बगहा डीएसपी निहार भूषण, वन प्रमंडल-2 के डीएफओ विकास अहलावत, एसीएफ सत्यम कुमार, एसएसबी के द्वितीय सेनानायक सुरेश शर्मा, उप कमांडेंट विकास कुमार, रमपुरवा सीमा चौकी के...