इंडो-नेपाल सीमा पर 18.78 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
अररिया, अगस्त 7 -- अररिया। एक संवाददाता भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया की बाह्य सीमा चौकी आमबाड़ी के जवानों ने सिकटी पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 18.78 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक काले रंग की यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। बाह्य सीमा चौकी आमबाड़ी के कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट चिराग ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्ति को सीमा स्तंभ संख्या-156 से लगभग 200 मीटर पूर्व-दक्षिण दिशा तथा नो-मैन्स लैंड से करीब 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 18.78 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.