इंडो-नेपाल सीमा के पगडंडी रास्तों पर पुलिस ने बढाई चौकसी
महाराजगंज, सितम्बर 18 -- खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सोनौली के नवागत कोतवाल विशाल कुमार शुक्ला ने गुरुवार को हरदी डाली सहित सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडी मार्गों पर फोर्स के साथ पहुंचसकर जायजा लिया। सघन जांच का निर्देश दिया।थानाध्यक्ष ने एसएसबी जवानों और हरदी डाली प्रधान गोपाल नारायण चौधरी से बातचीत कर सीमा क्षेत्र की गतिविधियों व सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पगडंडी रास्तों से तस्करी और अवैध आवागमन की सूचनाएं मिलती रहती हैं। ऐसे में इन मार्गों पर पुलिस और एसएसबी की निगरानी लगातार बनाए रखना जरूरी है। इस दौरान खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल, कांस्टेबल सीवानकांत सिंह, कांस्टेबल बृजेश कुमार, महिला कांस्टेबल सुधा मिश्रा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.