अररिया, जून 20 -- सिकटी। एक संवाददाता एसएसबी 52वी वाहिनी जी कंपनी आमबारी के जवानों ने इंडो नेपाल सीमा पर तस्करी के 147 बोतल नेपाली शराब को जब्त किया। हालांकि एसएसबी की इस कार्रवाई में शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की तरफ भागने में सफल रहा। जब्त की गई सभी शराब नेपाल निर्मित है, जो प्रति बोतल 300 एमएल की है। जब्त किए गए कुल 44 लीटर शराब की जब्ती सूची बनाकर मध निषेध विभाग अररिया के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की जानकारी देते एसएसबी इंस्पेक्टर जतिन्दर सिंह ने बताया कि नाका गश्ती के दौरान जवानों ने देखा कि स्तभ संख्या 157 के समीप नेपाल की तरफ से एक व्यक्ति सिर पर बोरी लिए आ रहा है। यह भी पढ़ें- इंडो नेपाल बोर्डर से 147बोतल नेपाली शराब बरामद, कारोबारी फरार एसएसबी जवानों पर नजर पड़ते हीं भारतीय क्षेत्र में बोरी को फेंक नेपाल की तरफ भाग...