इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 3.12 किलो चरस के साथ दो धराए
सीतामढ़ी, मई 4 -- सुरसंड। भिट्ठा थाना पुलिस व एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर शाम भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भारी मात्रा में चरस के साथ दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भिट्ठामोड़ एसएसबी और सीतामढ़ी से आयी एसटीएफ टीम के साथ संयुक्त रूप से की गयी। पुलिस टीम ने चकनी बिंधी और कोरियाही गांव के निकट नाकेबंदी कर एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। तलाशी के दौरान उनके पास से 3.12 किलोग्राम चरस बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नेपाल के धनुषा जिला अंतर्गत मुखियापट्टी गांव निवासी पिंटू कुमार यादव (30 वर्ष) और मनोज यादव (37 वर्ष) के रूप में हुयी है। यह भी पढ़ें- सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 1215 किलो गांजा जब्त, बोलेरो जब्त थानाध्यक्ष दीपक पटेल के अनुसार दोनों आरोपितो के पास से दो मोबाइल फोन भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.