महाराजगंज, अप्रैल 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोनौली पुलिस रात्रि गश्त के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर एक युवक को 11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस कार्यालय के मीडिया सेल के अनुसार सोनौली पुलिस टीम 8 अप्रैल की रात क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध हालत में मिले युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा यादव (22) पुत्र केदार यादव निवासी लक्ष्मीनगर टोला बैकुण्ठपुर थाना सोनौली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अरविन्द यादव, कांस्टेबल गुलविन्दर यादव, कांस्टेबल अमरनाथ गौड़ शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.