अररिया, फरवरी 12 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बुधवार को डीएम विनोद दूहन, एसपी जितेन्द्र कुमार व व एसएसबी कमांडेंट शाश्वत कुमार ने जोगबनी सीमा का भौतिक निरीक्षण किया। इसके बाद भारत-नेपाल सीमा स्थित बीसीपी गेट जोगबनी पर सीमा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर समन्वय बैठक में शामिल हुए। बैठक में सिस्टर एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सीमा पर सुरक्षा दायित्वों को प्रभावी बनाने, समन्वय तंत्र को मजबूत करने तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में जांच प्रक्रिया को व्यवस्थित रखते हुए आवागमन को सुचारु बनाए रखने पर भी विचार-विमर्श किया। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जिला अधिकारी विनोद दूहन ने कहा कि जोगबनी बॉर्डर का भौतिक निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.