मोतिहारी, अप्रैल 2 -- कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। सशस्त्र सीमाबल बीसवीं वाहिनी कुंडवा चैनपुर बीओपी पर तैनात जवानों ने बुधवार रात्रि भारत से नेपाल ले जाये जा रहे नाबालिग लड़की के साथ दो युवक को मानव तस्करी की आशंका में गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी बुधवार रात्रि नौ बजे के करीब भारत नेपाल सीमा के बजरंग चौक के करीब हुई। गश्ती दल का नेतृत्व इंस्पेक्टर आलोक कुमार कर रहे थे। लड़की उत्तर प्रदेश के कनकपुर की रहने वाली है।जबकि गिरफ्तार युवक अमरजीत कुमार चिरैया थाना क्षेत्र के मीरपुर का जबकि दूसरा मधुरेश कुमार छौड़ादानो थाना क्षेत्र के जीतपुर का है। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर आलोक कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती पर बजरंग चौक पर थे। नौ बजे के करीब तीनों नेपाल की ओर जा रहे थे। शंका होने पर पूछताछ की गयी। तीनों को कुंडवा चैनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.