बलरामपुर, अप्रैल 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले से लगी भारत नेपाल सीमा पर नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा पकड़ा गया है। एसएसबी व हर्रैया थाने की पुलिस के साथ-साथ औषधि विभाग ने प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इन दवाओं को भारतीय क्षेत्र से नेपाल ले जाया जा रहा था। पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाओं की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है। भारी मात्रा में दवाओं के साथ पड़ोसी जिला श्रावस्ती के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से जिले के खासकर भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली व प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है।एसएसबी नवी वाहिनीं, ड्रग विभाग व जिले की हर्रैया थाना पुलिस ने मुखविर की सूचना पर बुधवार को भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली व प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.