अररिया, अप्रैल 7 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल के विराटनगर स्थित होटल ईस्टर्न स्टार में आयोजित इंडो-नेपाल टूरिज्म वेल्फेयर सोसाइटी का भव्य सम्मान समारोह आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल सरकार के उद्योग एवं सहकारिता मंत्री इस्राइल मंसूरी के अलावे विशिष्ट अतिथि के रूप में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंंह, नरपतगंज विधायक देवंती यादव ,पर्यटन विभाग के इंद्र सपोरा, कोशी प्रदेश के पूर्व मंत्री लीला बल्लभ घिमिरे, तुलसी पोखरेल, माला मिश्रा, गीता गौतम, भवेश श्रेष्ठ, राजेश गुप्ता, कुंदन पोद्दार, रोहित यादव के अलावे आयोजक की ओर से पंकज रंजीत, जितेंद्र पाल सिंंह के अलावा नेपाल भारत के कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि भारत और नेपाल केवल भौगोलिक रूप से जुड़े देश नहीं हैं, बल्कि दोनों ...