महाराजगंज, अप्रैल 12 -- महराजगंज। सोनौली सीमा पर एसएसबी व नेपाल के जवानों ने अभियान चलाकर सीमा की साफ-सफाई की। लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सोनौली की एसएसबी टीम ने भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख व्यापार एवं पारगमन मार्ग सोनौली में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। जवानों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...