अररिया, मार्च 7 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल में संसदीय चुनाव सम्पन्न होने के बाद जोगबनी सीमा स्थित बैरियर को कस्टम विभाग ने खोल दिया है। चुनाव को लेकर 72 घंटा मुख्य नाका सील रहने से आवाजाही बंद था इस कारण से यह बाजार सुनसान था। आज शुक्रवार को फिर से सीमा पर चहल पहल शुरू हो गई है। जोगबनी रेलवे स्टेशन, पोस्ट ऑफिस बैंक आदि जगहों पर भीड़ भाड़ देखी गई। नेपाल जाने वाले लोगों का भीड़ सीमा पर देखा गया। विराटनगर में भी चुनाव को लेकर बंद सार्वजनिक यातायात चुनाव सम्पन्न होते ही खोल दी गई है। इस दौरान सीमा बंद रहने के कारण पश्चिम बंगाल से नेपाल आंख दिखाने जाने वाले कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अभाव में गुरुवार सुबह सैकड़ों आंख के मरीज जोगबनी पहुंच गए, लेकिन सीमा बंद होने के कारण उन्हें नेपाल जाने की अनुमति नहीं मिल पाई। ऐ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.