इंडोर स्टेडियम से स्थानीय स्तर पर खेल को मिलेगा बढ़ावा: विधायक
दुमका, जून 15 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने रविवार को सरैयाहाट के चरकापाथर स्थित नवनिर्मित इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।
उद्घाटन समारोह का महत्व मौके पर विधायक ने कहा कि युवाओं की लगातार मांग पर वे पहले ही यहां के युवाओं को यह आश्वासन दे चुके थे कि यहां एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा, जो आज बनकर तैयार है। इस इंडोर स्टेडियम के बन जाने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अब बेहतर खेल सुविधाएं मिलेगी। पहले जहां खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं मिल पाता था। वहीं अब वे आधुनिक सुविधाओं के बीच अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.