हाजीपुर, अप्रैल 25 -- हाजीपुर। निज संवाददाता स्थानीय बसावन सिंह इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को वैशाली जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में आयोजित वैशाली जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप सह अंतर स्कूल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,वरीय उपसमाहर्ता सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेल भावना, अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं संतुलित खान-पान के प्रति जागरूक करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है तथा खेल के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- अस्मिता सिटी लीग प्रतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.