नवादा, फरवरी 1 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता नवादा जिले में खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह के आगमन पर जिले के विभिन्न खेल संघों की ओर से इंडोर स्टेडियम में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी गुलशन कुमार ने की। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि नवादा सहित पूरे बिहार में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उन्हें बेहतर सुविधाएं, आधुनिक संसाधन और सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। मंत्री ने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इंडोर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सिंथेटि...