गुमला, अप्रैल 18 -- बसिया, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोनबीर स्थित इंडोर स्टेडियम की खराब व्यवस्था और पांच सौ रुपये मासिक शुल्क के विरोध में शनिवार को खिलाड़ियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। दर्जनों खिलाड़ी एकजुट होकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए सवाल उठाया कि जब स्टेडियम में बुनियादी सुविधाएं ही उपलब्ध नहीं हैं,तो शुल्क किस आधार पर लिया जा रहा है।खिलाड़ियों ने बताया कि अधिकांश खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं, ऐसे में मासिक शुल्क उनके लिए बोझ बन गया है। उन्होंने मांग की कि स्टेडियम को पूरी तरह नि:शुल्क किया जाए, ताकि सभी खिलाड़ी बिना किसी आर्थिक बाधा के खेल का अभ्यास कर सकें।ज्ञापन में खिलाड़ियों ने स्टेडियम की नियमित साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, इंडोर खेलों के लिए आवश्यक फ्लोर मैट उपलब्ध कराने और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.