इंडोर नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए बोकारो के आठ खिलाड़ी चयनित
बोकारो, अक्टूबर 1 -- इंडोर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए नॉकआउट अकादमी, बोकारो के आठ प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नॉकआउट के सचिव भोला कुमार महतो ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में तिशा, अक्षत कुमार, आदर्श कुमार, मनीष कुमार, मयंक कुमार, शुभम कुमार, हरीशकेश कुमार और आर्या-सात्विक शामिल हैं। खिलाड़ियों की सफलता के पीछे कोच रंजन कुमार का मार्गदर्शन और अथक प्रयास रहा है। कोच के निर्देशन में खिलाड़ियों ने नियमित रूप से कड़ा अभ्यास किया। चयनित खिलाड़ियों की टीम गुरुवार को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बोकारो से रवाना होगी। यह भी पढ़ें- नितिन, आलोक, स्वाति बने राष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.