इंडोनेशिया में बड़ा समुद्री हादसा: 250 यात्रियों को ले जा रही नाव में लगी आग; 5 की मौत, 41 लापता
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- इंडोनेशिया के पूर्वी जावा में मदुरा द्वीप के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लगभग 250 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक यात्री फेरी (नाव) 'KMP मटियारा सेंटोसा 2' में समुद्र के बीच अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 41 लोग अभी भी लापता हैं। घटना की सूचना मिलते ही इंडोनेशियाई खोज और बचाव एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।सुराबाया से मकासर जा रही थी फेरी बचाव अधिकारियों के अनुसार, फेरी सुराबाया स्थित तंजुंग पेराक पोर्ट से सुलावेसी द्वीप के मकासर शहर की ओर जा रही थी। यात्रा शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद कप्तान ने जहाज में आग लगने की सूचना दी। इसके तुरंत बाद जहाज से रेडियो और नेविगेशन संपर्क टूट गया। सुराबाया खोज और बचाव कार्यालय ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.