इंडोनेशिया में चमके हल्द्वानी के चेतन भट्ट
हल्द्वानी, जून 19 -- हल्द्वानी। इंडोनेशिया में आयोजित 22वीं एशियन कराटे चैंपियनशिप में पनियाली के रहने वाले युवा खिलाड़ी चेतन भट्ट ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि चेतन भट्ट ने प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मकाऊ (चीन) के खिलाड़ी को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में उन्होंने कतर के खिलाड़ी को हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। कोच राठौर ने बताया कि चेतन भट्ट भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एशियन कराटे चैंपियनशिप के तीसरे दौर तक पहुंचने का गौरव हासिल किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.