नई दिल्ली, जुलाई 7 -- देश का प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान आईआईएम बेंगलुरु अब वैश्विक स्तर पर पांव पसारने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को घोषणा की कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर (IIMB) इंडोनेशिया में अपना कैंपस स्थापित करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कैंपस से पूरे आसियान (ASEAN) क्षेत्र के युवाओं को बहुत फायदा होगा। करिकुलम में पांच अहम क्षेत्र शामिल होंगे। प्रोग्राम दो चरणों में लागू किया जाएगा। पीएम मोदी ने यह घोषणा प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ उनकी संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई। प्रस्तावित कैंपस इंडोनेशिया के मलंग में सिंघासारी स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) में स्थापित किया जाएगा। यह भारत के उच्च शिक्षा इकोसिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...