बस्ती, अगस्त 29 -- बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने इंडोनेशिया भेजने के नाम पर फर्जी टिकट देने के नाम पर मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा मुंबई की एक कंपनी व एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया। इन पर आरोप है कि टिकट के नाम पर 38 हजार रुपये ठग लिया।

पुलिस तहरीर पुलिस को दी तहरीर में रामबली निवासी सिकटा पोस्ट नयकापार थाना दुबौलिया ने बताया कि उन्होंने इंडोनेशिया जाने के लिए ग्लोबल रिसर्ज यौर ट्रस्टेड ओवरसीज पार्टनर पता क्रिस्टल प्लाजा, सी विंग अपोजिट इन्फिनिटी मॉल अंधेरी मुंबई से संपर्क किया। उसके नाम नंबरों पर बात हुई। उसके बाद हर्ष अवस्थी ने आवेदक का बीजा नंबर लिया। उसके सापेक्ष फ्लाइट का टिकट दिया, जिसका पीएनआर नंबर बताया। यह टिकट दिल्ली से सिंगापुर होते हुए इंडोनेशिया जाने का था।

फर्जी टिकट का भुगतान टिकट का मूल्य 38 हजार रुपया ऑनलाइन फोन पे के माध्...