जकार्ता, जुलाई 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया के रणनीतिक, रक्षा और सांस्कृतिक संबंधों में एक नया ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। जिनमें ब्रह्मोस और अस्र मिसाइलों का समझौता भी शामिल है। इसके अलावा, इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा है। इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को इंडोनेशिया के सबसे बड़े सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा' मेडल से सम्मानित किया गया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने मोदी को यह मेडल दिया। प्रधानमंत्री ऑफिस ने X पर पोस्ट किया, "आज सुबह...