इंडोनेशिया के खदान हादसे में तीन की मौत, 23 की तलाश जारी
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- इंडोनेशिया में सोने की एक अवैध खदान में एक दिन से अधिक समय पहले आई बाढ़ के बाद बचावकर्मियों को बुधवार को तीन शव मिले हैं और 23 अन्य खनिकों की तलाश जारी है जिनके वहां फंसे होने की आशंका है। पश्चिम जावा प्रांत के बोगोर जिले में खनन क्षेत्र में सोमवार को भारी बारिश के कारण सिसेरेह नदी का पानी खदान के सुरंगनुमा हिस्से में घुस गया। उस समय खनिक सोने के कण निकालने के लिए खुदाई कर रहे थे। पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस खदान की गहराई करीब 100 मीटर (330 फुट) बताई गई है। यह राजधानी जकार्ता के दक्षिण में स्थित है। खदान में बाढ़ का पानी घुसने से पहले 11 खनिक बाहर निकल गए। स्थानीय खनिकों और निवासियों ने शुरू में पंप लगाकर पानी निकालने की कोशिश की लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर हो गए। अधिकारियों को तत्काल इसलिए सूचित नहीं किया गया क्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.