नई दिल्ली, जुलाई 8 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरे के आखिरी दिन यहां स्थित एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी ने यहां योग्याकार्ता स्थित 1000 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया है और कुछ अद्भुत झलकियां दिखाई है। अपने सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पेज पर पीएम ने मंदिर परिसर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि भारत अब इस मंदिर को नया जीवन देने जा रहा है। दोनों देशों के बीच मंदिर के पुनर्निमाण और जीर्णोद्धार को लेकर सहमति बनी है। पीएम यहां इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ पहुंचे थे। उन्होंने विमान से मंदिर के भव्य परिसर का एक वीडियो शेयर किया। इसके बाद यहां पहुंचकर पीएम मोदी और प्रबोवो ने यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण और पुनर्स्थापन परियोजना का शुभा...