इंडोनेशिया की तर्ज पर संवेदनशील गांवों के हर घर में होगा मलेरिया वारियर
बरेली, मार्च 29 -- मलेरिया नियंत्रण के लिए अब स्वास्थ्य विभाग ने जागरुकता के साथ ही जनसहयोग को बढ़ाने की मुहिम शुरू की है। इंडोनेशिया में सफल रहे होम-टू-होम निगरानी मॉडल की तर्ज पर जिले में संवेदनशील गांवों में अब घर-घर मलेरिया वॉरियर तैनात होंगे। इसके लिए मलेरिया विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है और मलेरिया प्रभावित रहे करीब 200 गांवों की सूची तैयार की है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन वर्षों में जिले में पांच ब्लाक अधिक प्रभावित रहे हैं, इसमें मझगवां, शेरगढ़, मीरगंज, आंवला और रामनगर शामिल है। इनमें भी कुछ गांव ऐसे हैं, जो मलेरिया से अधिक प्रभावित रहे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पारंपरिक छिड़काव और फॉगिंग के साथ ही सामुदायिक भागीदारी पर जोर देने का फैसला किया है। इन गांवों के हर घर से एक सक्रिय सदस्य को मलेरिया वॉरियर के रूप में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.