इंडोनेपाल बॉर्डर के समीप युवक का मिला शव
समस्तीपुर, जून 9 -- जयनगर। इंडोनेपाल बॉर्डर समीप इनरवा के भुतनाथ कुटी के पास एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक का शव मंगलवार को मिला। ग्रामीणों शव मिलने की सूचना पुलिस को दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबिन शुरू कर दिया। अपर थानेदार जीता कुमारी ने नेतृत्व में पुलिस शव का शिनाख्त तथा मौत के कारणों को खंगाल रही है। शव का शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव का शिनाख्त किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.