हरदोई, अप्रैल 16 -- मल्लावां। मल्लावां इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे संपर्क करें, ताकि तत्काल समाधान कराया जा सके। इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराइटर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के यहां शादी, बारात या अन्य शुभ कार्य हैं, वे जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) के यहां कार्ड लगाकर आवेदन करें। ऐसे मामलों में कमर्शियल सिलेंडर तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि होटल संचालकों और दुकानदारों को, जिनके पास कमर्शियल कनेक्शन है, बुकिंग कराने पर समय से सिलेंडर मिल रहा है। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर पर्याप्त उपलब्ध, लग्न में नहीं होगी असुविधा...