धनबाद, अप्रैल 7 -- झरिया। इंडेन गैस की ओर से अपने सभी वितरकों को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। इस निर्णय का धनबाद निर्माण संस्था ने स्वागत किया है। संस्था के झरिया संयोजक उपेन्द्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा और श्रीकांत अंबष्ट ने कहा कि इस आदेश से उपभोक्ताओं को अब गैस सिलेंडर के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें घर बैठे ही सेवा मिलेगी, जो एक सराहनीय कदम है। वहीं, धनबाद निर्माण के पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि वितरण प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने आम उपभोक्ताओं से भी विशेष अनुरोध किया है कि जब वेंडर गैस वितरण के लिए क्षेत्र में आएं, तो उनके साथ सहयोग करें ताकि सेवा सुचारू रूप से चल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.