इंडीकेटर की स्थिति में सुधार के लिए अंतिम दिन आज
कौशाम्बी, मई 30 -- तीनों तहसीलों में सीएम डैश बोर्ड के इंडीकेटर की स्थिति खराब पाए जाने पर डीएम डॉ. अमित पाल ने नाराजगी जाहिर की है। मामले में उन्होंने तीनों तहसीलों के एसडीएम को मई माह की 31 तारीख तक विभिन्न मामलों में शत-प्रतिशत सुधार लाने का आदेश दिया है। डीएम के मुताबिक तहसीलों में सीएम डैश बोर्ड इंडीकेटर की प्रगति खरीफ व रबी के ई-खसरा, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास, आय, जाति प्रमाणपत्र, आरसीसीएमएस डैशबोर्ड, राजस्व एकीकृत राहत आपदा प्रबंधन में बेहद खराब है। इसके अलावा एंटी भू-माफिया, कुर्रा बटवारा, धारा 98, नामांतरण, निर्विवाद उत्तराधिकार, पैमाइश, भू-आवंटन पट्टा डैशबोर्ड, भूलेख, वसूली प्रमाणपत्र, स्वामित्व डैशबोर्ड, साल्वेंसी सार्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति, व आईजीआरएस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.