नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली, प्रसं। इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टेन ऑडिटोरियम में सोमवार को 21वें 'सारे जहां से अच्छा-वंदे मातरम् : भारत की विरासत, भारत का गौरव' समारोह का आगाज हुआ। समारोह में भारतीय शास्त्रीय नृत्य और संस्कृति की समृद्ध झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पद्मश्री गुरु रंजना गौहर की नृत्य प्रस्तुति 'चित्रांगदा-द वारियर प्रिंसेस' रही। रवींद्रनाथ टैगोर की रचना से प्रेरित इस प्रस्तुति में मणिपुर की योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा की कहानी को नृत्य, संगीत और रंगमंच के माध्यम से पेश किया गया। प्रस्तुति में साहस, आत्मसम्मान, महिला सशक्तीकरण और अपनी पहचान स्वीकार करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर गुरु दर्शना झावेरी, रश्मि वैद्यलिंगम और रतिकांत महापात्र को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: ग...