प्रयागराज, अगस्त 26 -- इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2026-27 में युवाओं को हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसमें 63 कौशल श्रेणियों को शामिल किया गया है। डिजिटल टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, वेब टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग, मोबाइल ऐप डेवलपमेंट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, वेल्डिंग, ग्राफिक डिजाइन, ब्यूटी थेरेपी, कुकिंग और होटल रिसेप्शन समेत विभिन्न कौशल इसमें शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर तक स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार कौशल श्रेणी का चयन कर आवेदन कर सकेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में कौशल उत्कृष्टता को बढ़ावा देना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शित करन...